सिंगरौली: कलेक्टर ने 225 आवेदनों पर जन सुनवाई की, सभी आवेदनकर्ताओं की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए
शासन के मंशानुसार हर मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जन सुनवाई में कलेक्टर श्री गौरव बैनल के द्वारा 225 आवेदन पत्रो पर जन सुनवाई कर आवेदनकर्ताओ की समस्याओ को गंभीरता से सुना गया। कलेक्टर श्री बैनल जन सुनवाई में आने वाले आवेदनकर्ता की समस्या सुनने के पश्चात उपस्थित संबंधित अधिकारियों से उनके समस्याओ का जनसुनवाई में ही निराकरण कराया गया।