बालूमाथ: अंतरराज्यीय गिरोह के 3 तस्कर 146 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार
बालूमाथ पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सोमवार को 146 किलोग्राम गांजा के साथ अंतरराज्यीय गिरोह के तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की अनुमानित बाजार कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त होंडा सिटी कार और आरोपियों की निशानदेही पर एक बोलेरो वाहन भी जब्त किया है।