कौंच: सागर तालाब के पास मूर्ति विसर्जन यात्रा के दौरान डीजे पर डांस को लेकर दो पक्षों में बवाल, हुई मारपीट
Konch, Jalaun | Oct 22, 2026 कोंच में सागर तालाब के पास मूर्ति विसर्जन यात्रा के दौरान डीजे पर डांस करने को लेकर दो पक्षों में जमकर बवाल हो गया। दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे और सरिये चले, जिसमें दो युवक से घायल हो गए। बीच-बचाव करने पहुंचे पुलिसकर्मियों को भी डंडे लगने की बात सामने आई, घटना का वीडियो गुरुवार सुबह 8 बजे सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस आरोपियो की तलाश में जुटी हैं।