पुलिस अधीक्षक, भोजपुर के निर्देशानुसार जिले में अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था संधारण तथा अवैध हथियारों की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत करनामेपुर थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए माधोपुर तिनमोहानी बांध के पास से एक अवैध देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और एक मोबाइल के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार।