महापौर ने शहर के विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण
व्रतियों की सुविधा एवं सुरक्षा को लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
आरा। लोक आस्था और सूर्योपासना के महापर्व छठ पूजा को लेकर महापौर इंदु देवी ने गुरुवार को शहर के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शहर के प्रमुख छठ घाटों कलेक्ट्रेट तालाब, मझौवा, उजियार टोला एवं बलुअहिया घाट का जायजा लिया। उन्होंने घाटों पर श्रद्धालुओं एवं व्रतियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया
Arrah, Bhojpur | Nov 12, 2026