धान की पैदावार बढ़ी, खरीद का लक्ष्य घटा; भोजपुर में पैक्स अध्यक्षों का फूटा गुस्सा
भोजपुर। धान की पैदावार में बढ़ोतरी के बावजूद धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य 35 प्रतिशत घटाए जाने और खर्च की दरों में बढ़ोतरी नहीं किए जाने से भोजपुर और बक्सर जिले के पैक्स अध्यक्षों में भारी नाराजगी है। अपनी मांगों को लेकर दोनों जिलों के पैक्स अध्यक्ष समाहरणालय पहुंचे और प्रशासन के समक्ष अपनी नाराजगी जाहिर की।
Arrah, Bhojpur | Nov 12, 2026