हसनपुर: रहरा में युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पिता-पुत्र को किया गया गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार, बीती 31 अक्तूबर को बिहारीपुर निवासी एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर बताया था कि उसके 23 वर्षीय बेटे विपिन के साथ गांव के ही किशनलाल और उसके बेटे रूपकिशोर ने मारपीट की थी। आरोप है कि रूपकिशोर ने फोन पर विपिन को जान से मारने की धमकी भी दी थी। इससे परेशान होकर विपिन ने लालापुर के जंगल में फंदे पर लटककर जान दे दी थी।