आलमनगर: आलमनगर थाना परिसर में शनिवार को लगा जनता दरबार, अंचल अधिकारी ने ज़मीन के सात मामलों का किया निष्पादन
विभागीय निर्देश के आलोक में आलमनगर के एसआई दीपक कुमार की उपस्थिति में अंचल अधिकारी दिव्या कुमारी ने अंचल क्षेत्र के अलग-अलग जगह से आने वाले कुल 9 जमीन संबंधित विवादों की सुनवाई की, जिसमें सात मामलों का कागजात और साक्ष्य के आधार पर निष्पादन कर दिया गया। शेष दो मामले की सुनवाई के लिए अंचलाधिकारी ने अगले जनता दरबार की तारीख दे दी है।