आलमनगर: आलमनगर मुख्यालय में भाकपा द्वारा मनाई गई स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि
स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानी, प्रखर समाज सुधारक और भारतीय किसान आंदोलन के प्रणेता पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय किसान सभा के स्वामी सहजानंद सरस्वती की मनाई गई पुण्यतिथि। इस दौरान उपस्थित भाकपा कार्यकर्ताओं व अन्य ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने कहा स्वामी जी ने अपना सारा जीवन किसानों के प्रति समर्पित कर दिया।