आलमनगर: आलमनगर थाना परिसर में मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई, हुड़दंगियों पर रहेगी नजर
उदाकिशुनगंज के नव पदस्थापित एसडीएम पंकज घोष की अध्यक्षता में गुरुवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान एसडीपीओ सहित कई अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक के दौरान अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से कहा कि आयोजन के दौरान डीजे नहीं बजेगा, लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा और हुड़दंगियों पर कार्रवाई होगी, आयोजन को सफल बनाना हम सभी का कर्तव्य है।