आलमनगर: आलमनगर थाना पुलिस ने स्मैक तस्कर को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
आलमनगर के थाना अध्यक्ष अखिलेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर आलमनगर नगर पंचायत मुख्यालय के बीआरसी चौक से एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से एक पुड़िया में स्मैक भी बरामद हुआ। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए तस्कर को थाना पर लाकर कागजी प्रक्रिया पूरी की और न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।