टीकमगढ़: नारगुड़ा गांव में अवैध रूप से हो रहे खनन का वीडियो हुआ वायरल, JCB और डंपर लेकर फ़रार हुए चालक; जांच शुरू
टीकमगढ़ जिला मुख्यालय से लगी ग्राम पंचायत नारगुड़ा में लाल मिट्टी के अवैध उत्खनन का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों के पहुंचने पर जेसीबी और डंपर चालक भाग निकले। घटना का वीडियो वायरल होने पर खानिज अधिकारी ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।