टीकमगढ़: कारी तिगैला के पास तेज़ रफ़्तार बाइक की टक्कर से 3 लोग हुए घायल, गंभीर हालत में एक व्यक्ति को मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर
कारी तिगैला के पास रविवार को तीन लोग सड़क का शिकार हो गए। 108 एंबुलेंस के ईएमटी सुरेश ने बताया कि उन्हें स्थानीय लोगों के द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी की एक तेज बाइक की टक्कर से तीन लोग घायल हो गए हैं। घायल के नाम देवेंद्र कविता और वैष्णवी बताए गए हैं। तीनों एक बाइक से मड़खेरा से टीकमगढ़ आ रहे थे, रास्ते में कारी तिगैला के पास बाइक की टक्कर से वह घायल हो गए।