हटा: देवरा जामशा पँहुचे हटा नायब तहसीलदार शिवराम चढ़ार,मन्दिर भूमि विवाद निपटाया
Hatta, Damoh | Sep 6, 2024 हटा नायब तहसीलदार शिवराम चढ़ार आज देवरा जामशा गांव पँहुचे,यंहा उन्होंने राजस्व अमले के साथ मन्दिर में चल रहे भूमि सम्बन्धी विवाद का निपटारा किया,नायब तहसीलदार और राजस्व अमले ने ग्रामीणों के साथ मौके पर जाकर आपसी सहमति से निपटारा किया,गौरतलब है कि मन्दिर भूमि विवाद को लेकर लोगो ने जनसुनवाई में आवेदन देकर जांच कार्यवाही की मांग की थी।