हटा: MLB स्कूल में बिगड़ी 2 छात्राओं की तबियत, लाया गया सिविल अस्पताल हटा
Hatta, Damoh | Sep 4, 2024 बुधवार दोपहर हटा के mlb स्कूल में दो छात्राओं की तबियत अचानक बिगड़ गई,छात्राओं को चक्कर आने पर सहपाठी छात्राओं की मदद से इलाज के लिए सिविल अस्पताल हटा लाया गया कक्षा दशवी की छात्रा मोहनी विश्वकर्मा और महिमा साहू दोनो अचानक बीमार हो गई,सिविल अस्पताल हटा में ड्यूटी डॉक्टर ने दोनो का उपचार किया. तेज धूप और उमस गर्मी के कारण चक्कर आने की आशंका जताई गई है