हटा: गैसाबाद में शासकीय भवनों पर बुलडोजर कार्यवाही, वर्षों पुराने जर्जर हो चुके 2 भवनों को किया गया जमींदोज
Hatta, Damoh | Sep 5, 2024 हटा ब्लाक के हिनोता मंडल अंतर्गत ग्राम पंचायत गैसाबाद में आज चंडी मन्दिर के पास जर्जर हो चुके दो शासकीय भवनों को तोड़ा गया..नायब तहसीलदार शिवराम चढ़ार के नेतृत्व में राजस्व अमले ने आज जेसीबी की मदद से दोनो पुराने भवनों को तोड़कर जमीदोंज किया,बतायां जा रहा दोनो भवन करीब 50 साल पुराने थेँ जिसमे पूर्व में ग्राम पंचायत कार्यालय सन्चालित होता था