हटा: बर्धा में बंद अस्पताल के बाहर प्रसव मामले की जांच करने पहुंचे स्वास्थ्य अधिकारी, सामने आई लापरवाही
Hatta, Damoh | Sep 4, 2024 हटा ब्लाक के बर्धा उपस्वास्थ्य केंद्र में ताला लगा होने की स्थिति में अस्पताल के बाहर फर्श पर आदिवासी महिला के प्रसव होने के मामले की जांच करने,दमोह जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ रीता चटर्जी,हटा बीएमओ डॉ उमाशंकर पटेल और समन्वयक कपिल चौबे बर्धा गांव पँहुचे जांच में पाया गया कि बन्द अस्पताल से महज 300 मीटर दूरी पर anm टीकाकरण कार्य में थी जो अस्पताल पँहुच सकती थी