हटा: देवरी गांव की पुलिया के पास ओमनी कार चालक व्यापारी से लूट,अज्ञात बाइक सवारों पर आरोप,मड़ियादो थाने पँहुचा पीड़ित
Hatta, Damoh | Sep 5, 2024 मड़ियादो थाना क्षेत्र के देवरी गांव की पुलिया के पास बुधवार रात एक ओमनी कार चालक व्यापारी के साथ लूट की वारदात सामने आई है, मड़ियादो पुलिस थाने पँहुचे पीड़ित प्रदीप जैन निवासी हटा ने बताया कि वह ग्रामीण अंचलों में कुरकुरे,चिप्स आदि की विक्री कर हटा वापिस लौट रहा था तभी देवरी गांव की पुलिया के पास अज्ञात बाइक सवार 2 युवकों ने रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की