औरंगाबाद: NH-139 बटाने नदी डायवर्जन पुल पर भ्रष्टाचार के आरोप पर NH के कार्यपालक अभियंता ने दी सफाई, कहा - एस्टीमेट के अनुसार हुआ है कार्य।
औरंगाबाद। NH-139 पर बटाने नदी पर बने डायवर्जन पुल को लेकर लग रहे भ्रष्टाचार के आरोपों पर विभाग ने अपना पक्ष रखा है।
राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) के कार्यपालक अभियंता तुलसी प्रसाद ने कहा है कि डायवर्जन पुल के निर्माण में किसी प्रकार का भ्रष्टाचार नहीं हुआ है। पूरा कार्य स्वीकृत एस्टीमेट और निर्धारित मानकों के आधार पर ही कराया गया है।
गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से लोगों द्वारा बटाने नदी डायवर्जन पुल के निर्माण में गुणवत्ता से समझौता और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया जा रहा था। पुल के अप्रोच और सामग्री को लेकर सवाल उठाए जा रहे थे।
इस पर जवाब देते हुए कार्यपालक अभियंता ने कहा कि डायवर्जन एक अस्थायी व्यवस्था है, जो मुख्य पुल के निर्माण कार्य के दौरान यातायात को सुचारू रखने के लिए बनाई गई है। इसका निर्माण अस्थायी पुल के एस्टीमेट के तहत ही किया गया है। लग रहे आरोप बिल्कुल निराधार हैं।