बगोदर: बगोदर पूजा पंडाल का गिरिडीह डीसी व एसपी ने लिया जायजा
दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने को लेकर शनिवार को गिरिडीह DC रामनिवास यादव व SP डाॅ विमल कुमार ने विधि व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान बगोदर दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार ने डीसी एसपी को माता का चुनरी देकर स्वागत किया।साथ ही अधिकारियों ने दुर्गा पूजा की बधाई व शुभकामनाएं दी।साथ ही पूजा समिति के लोगो को कई आवश्यक निर्देश भी दिये।