बाबा केदार के दरबार में टूटा आस्था का रिकॉर्ड! 19 लाख पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या, कपाट बंद होने से पहले बना नया कीर्तिमान!
केदारनाथ धाम में उमड़ा आस्था का महासैलाब! अब तक 19 लाख 4 हजार से अधिक श्रद्धालु कर चुके हैं बाबा केदार के दर्शन। पिछले वर्ष के करीब 18 लाख श्रद्धालुओं का आंकड़ा भी इस बार पीछे छूट गया।
केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने इसे बाबा केदार के प्रति देश-विदेश के करोड़ों भक्तों की अटूट आस्था और विश्वास का प्रतीक बताते हुए गौरव का विषय बताया।
विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में केदारपुरी में हुए पुनर्निर्माण कार्यों और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में बेहतर यात्रा व्यवस्थाओं ने केदारनाथ धाम को नई पहचान दी है।
उन्होंने यात्रा की सफलता के लिए जिला प्रशासन, पुलिस, मंदिर समिति, संबंधित विभागों, स्थानीय व्यापारियों और आम जनमानस के योगदान की सराहना की।
19 लाख पार श्रद्धालु... आस्था का नया इतिहास! बाबा केदार की नगरी में इस बार उमड़ा भक्तों का अभूतपूर्व सैलाब।
बोलिए—जय बाबा केदार! हर-हर महादेव! 🔱
#जयबाबाकेदार #केदारनाथधाम #19लाखपार #आस्थाकामहासैलाब #केदारनाथयात्रा #आस्था_का_रिकॉर्ड #रुद्रप्रयाग #उत्तराखंड #देवभूमि #हरहरमहादेव