बरहेट: पचकठिया में पीडीएस दुकान पर चावल उठाव के दौरान मारपीट का आरोप, मामला थाने पहुंचा
पचकठिया बाजार स्थित जन प्रणाली दुकान पर चावल उठाव के दौरान मंगलवार को दुकान संचालक पक्ष और एक राशन कार्डधारी के बीच विवाद हो गया मामले में राशन कार्ड धारी निमाई चंद्र रुज ने छोटन दत्ता उनके भाई मनकू दत्ता और पिता विजय दत्ता पर मारपीट करने का आरोप लगाया है तथा मामले की शिकायत बरहेट थाना में की है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।