जमुई में धूमधाम से मोहर्रम पर्व की हुई शुरुआत,बनाया जा रहा सिंपल और ताजिया
मोहर्रम पर्व के सातवीं तारीख यानि मंगलवार की शाम से ही या हुसैन के नारों से इमामबाड़ा गूंजने लगा और बुधवार की देर शाम 7:00 बजे से विभिन्न इमामबाड़े पर सीपल और बनाये जा रहे ताजिया को देखने के लिए देर लोगों की भीड़ लगी हुई है। कुछ लोग मन्नतों को लेकर रश्म अदा कर रहे हैं। शहर के महराजगंज, महिसौड़ी, पैठानचौक, भछियार, सतगामा, हांसडीह सहित विभिन्न्न इलाकों व प्रखंडों में धूम धाम से मोहर्रम पर्व मनाई जा रही है। युवावर्ग के लोग उत्साहपूर्वक परंपरागत हथियार के साथ इमामबाड़े के समीप जाकर रस्म अदा कर रहे हैं। युवा लाठी और भला के साथ अखाड़ा का अभ्यास करने में जुटे हुए है। लोगों के चेहरों पर पर्व की खुशियां और उत्साह छाई हुई हैं। वहीं मोहर्रम के दशमी तारीख यानि शुक्रवार को भव्य अखाड़ा शहर में निकाला जाएगा। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतेजाम रहेंगे। गौरतलब हो कि इस्लाम धर्म के लिए नए साल की शुरुआत मोहर्रम के महीना से ही होती है यानि कि मुहर्रम का महीना इस्लामी साल का पहला महीना होता है। मुहर्रम महीने की 10 तारीख को इमाम हुसैन की शहादत हुई थी, इसी के याद में मोहर्रम पर्व मनाई जाती है। जिसके चलते इस दिन को सबसे अहम दिन माना जाता है। इस दिन मुहर्रम के 09 वीं और 10 वीं तारीख को रोजा/उपवास रख कर इबादत की जाती है। #jamuitopnews #viralreelsシ #viralvideoシ #jamuiPolice #jamuibihar #मोहर्रम #akhadatraining
Jamui, Jamui | Jun 24, 2026