बांका: बड़ी वारदात से पहले पुलिस ने हथियार के साथ दो अपराधियों को किया गिरफ्तार, एसपी ने दी जानकारी
Banka, Banka | Jan 7, 2026 अमरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने समय रहते बड़ी आपराधिक घटना को टालते हुए हथियार के साथ दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। अपराधी किसी गंभीर वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।बुधवार की संध्या 5 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने मामले का खुलासा किया।