बांका: अलीगंज में शराब के नशे में हंगामा कर रहे युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Banka, Banka | Jan 7, 2026 सदर थाना की पुलिस ने अलीगंज मोहल्ला से शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया। बुधवार के दोपहर 12:00 बजे युवक का अस्पताल में मेडिकल जांच करायागया। थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि अलीगंज मोहल्ला से छोटू कुमार को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया जांच में पता चला कि युवक दूसरी बार शराब के नशे में गिरफ्तार हुआ है।