बांका: परीक्षा पर चर्चा को लेकर आरएमके में दो दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन
Banka, Banka | Jan 7, 2026 प्रखंड संसाधन केंद्र की ओर से आरएमके विद्यालय परिसर में परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम को लेकर दो दिवसीय शिविर का आयोजन बुधवार की सुबह 11 बजे किया गया। शिविर की अध्यक्षता प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अंकित आनंद ने किया। आयोजित शिविर में प्रखंड के मध्य और उच्च विद्यालयों के प्रधानाध्यापक व प्रत्येक विद्यालय से दो-दो सहायक शिक्षक शामिल हुए।