बांका: सदर अस्पताल का सिविल सर्जन ने किया औचक निरीक्षण, निरीक्षण में कई चिकित्सक गायब मिले
Banka, Banka | Jan 7, 2026 बांका के सिविल सर्जन डॉक्टर जितेंद्र कुमार बुधवार की सुबह 11:00 बजे औचक निरीक्षण करने सदर अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने ओपीडी में चिकित्सक को गायब पाया। जिस पर उन्होंने नाराजगी जताई। सिविल सर्जन ने ओपीडी वार्ड,इमरजेंसी वार्ड सहित अन्य जगहों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए। इस दौरान उन्होंने कई मरीजों से बात भी की