कैराना: पावटीकलां गांव में सड़क पर भरे गंदे पानी के बीच से अर्थी ले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
Kairana, Shamli | Jul 14, 2024 मामला कैराना ब्लॉक क्षेत्र के गांव पावटीकलां का है। बताया जा रहा है कि गांव में सावित्री नामक महिला की बीमारी के चलते मौत हो गई थी, जिसके बाद श्मशान घाट जाने के लिए लोगों को गंदे पानी के बीच से अर्थी को ले जाना पड़ा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में महीनों से जलभराव हो रहा है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।