कैराना: भूरा बाईपास फ्लाईओवर के नीचे युवक पर धारदार हथियार से हमला कर किया गया घायल, चार आरोपियों पर केस दर्ज
Kairana, Shamli | Jul 14, 2024 नगर के मोहल्ला आलखुर्द निवासी सुहैल ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित ने बताया कि वह भूरा बाईपास फ्लाईओवर के नीचे किसी काम से गया था। आरोप है कि वहां मोहल्ले के ही काला, अमजद, साजिद व दानिश ने उस पर लाठी-डंडों एवं धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिसमें वह घायल हो गया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।