कोंडागांव: कोंडागांव कलेक्टर ने की जिले में हुई प्राकृतिक आपदा से मृत्यु पर 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि जारी
कलेक्टर द्वारा प्राकृतिक आपदा पीड़ितों के 2 प्रकरणों में वारिसों को 8 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि प्रदान की गयी। कलेक्टर द्वारा धनोरा तहसील के ग्राम तोड़ासी निवासी कुमेश कुमार की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर माता ज्ञानीबाई,पिता कलानाथ और ग्राम कोण्डपखना के निवासी महेश की पानी में डूबने से मृत्यु पर पत्नी जयबती को आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई।