धौलपुर: जिला स्तरीय बैंकर्स समन्वय एवं समीक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट के सभागार में हुई आयोजित
जिला स्तरीय बैंकर्स समन्वय एवं समीक्षा समिति की बैठक का आयोजन बुधवार को जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में जिले में विभिन्न बैंकों द्वारा जमा-ऋण अनुपात को और बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। बैंकों की जमा ऋण अनुपात को और बढ़ाने के लिए बैंक के अधिकारियों को निर्देशित किया गया।