नई बनी अटरिया–नसीरपुर सड़क की गुणवत्ता पर सवाल, नए डामरीकरण के बाद खुद से उखड़ने लगी व दरारे देने लगी सडक
जालौन। अटरिया–नसीरपुर संपर्क मार्ग पर हाल ही में शुरू हुए डामरीकरण कार्य की गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। निर्माण कार्य पूरा होने से पहले ही सड़क की सतह उखड़ने और जगह-जगह दरारें दिखाई देने की शिकायत सामने आई है। सड़क की बदहाल होती स्थिति को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जनता की गाढ़ी कमाई से कराए जा रहे विकास कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए, लेकिन सड़क की शुरुआती हालत ही निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर रही है। यदि निर्माण में मानकों की अनदेखी हुई है तो इसकी जिम्मेदारी तय होनी चाहिए।
मामले को लेकर संबंधित अधिकारियों से सड़क निर्माण में इस्तेमाल की गई सामग्री, निर्धारित मानकों और कार्य की गुणवत्ता की निष्पक्ष तकनीकी जांच कराने की मांग की गई है। साथ ही ठेकेदार की जवाबदेही तय कर खराब हिस्सों को मानक के अनुरूप दोबारा दुरुस्त कराने की मांग उठाई गई है।
अब देखना यह है कि लोक निर्माण विभाग के जिम्मेदार अधिकारी शिकायत का संज्ञान लेकर जांच कराते हैं या फिर सरकारी धन से बने इस मार्ग की गुणवत्ता पर उठ रहे सवाल यूं ही बने रहते हैं।
पत्रकार राजकुमार दोहरे District Magistrate/District Election Officer, Jalaun Dio Jalaun DM Jalaun Nitin Gadkari Yogi Adityanath Office
Jalaun, Jalaun | Nov 18, 2026