कुइयां रोड पर पेयजल समस्या से मिलेगी राहत, सदर विधायक ने किया ट्यूबवेल निर्माण का भूमि पूजन
उरई, जालौन। कुइयां रोड स्थित बंबा पर आश्रम के पास जल निगम द्वारा पानी की टंकी के लिए बनाए जा रहे ट्यूबवेल का आज सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा ने विधि-विधान से भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
इस परियोजना के पूरा होने से क्षेत्र के हजारों लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। लंबे समय से पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में वार्ड नंबर 6 की सभासद मंजू राजपूत द्वारा किए जा रहे प्रयास अब धरातल पर दिखाई देने लगे हैं। ट्यूबवेल और पानी की टंकी का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद हजारों घरों तक स्वच्छ पेयजल पहुंचने का रास्ता साफ होगा, जिससे क्षेत्रवासियों को गर्मी और अन्य मौसम में होने वाली पेयजल की किल्लत से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र राजपूत, सभासद मंजू राजपूत, साइट इंजीनियर, विकास समाधिया, रविन्द्र राजपूत, शैलेन्द्र राजपूत (कुशमिलिया) और मनोज राजपूत सहित बड़ी संख्या में मोहल्लेवासी मौजूद रहे। क्षेत्रीय लोगों ने पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने की इस पहल पर खुशी जाहिर की है।
ब्यूरो रिपोर्ट, उरई जालौन की वारदात
Jalaun, Jalaun | Nov 18, 2026