रीवा जिले के चौरहटा थाना अंतर्गत नौबस्ता चौकी एक बार फिर गंभीर शिकायतों के चलते चर्चा में आ गई है। एक विधवा महिला निर्मला सिंह ने आरोप लगाया है कि दबंगों ने उसके और उसके बेटे के साथ मारपीट की, उसके कपड़े फाड़े और अमर्यादित हरकतें की। पीड़िता का आरोप है कि न्याय की गुहार लेकर नौबस्ता चौकी पहुंचने पर भी पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की और उसे बैरंग वापस लौटा दिया। इस घटना ने एक बार फिर स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के पालन पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। जानिए इस पूरी खबर की विस्तृत रिपोर्ट इस वीडियो में।#RewaNews #MadhyaPradesh #NaubastaChowki #CrimeNews #PoliceNegligence #LocalNews #VindhyaNews #Virat24News #MPUpdates #रीवा_न्यूज़ #मध्य_प्रदेश #नौबस्ता_चौकी #क्राइम_न्यूज़ #विराट_24_न्यूज़