कर्रापुर में सागर जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने लाठी का ऐसा दमदार प्रदर्शन किया कि भीड़ तालियों से गूंज उठी। 68 वर्ष की उम्र में उनकी फुर्ती और संतुलन देख युवा भी हैरान रह गए। मंगलवार को रविदास महाराज की शोभायात्रा के दौरान का यह वीडियो बताया जा रहा है जो आज बुधवार दोपहर 1:00 बजे वायरल हुआ है।