वीरांगना रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में 15 फरवरी को मिले युवा बाघ के शव का पोस्टमार्टम 16 फरवरी को किया गया।मंगलवार सुबह 11:00 बजे मिली जानकारी अनुसार प्राथमिक रिपोर्ट में सामने आया है उसकी मौत टेरिटरी को लेकर हुई भिड़ंत में हुई। बाघ की खोपड़ी की हड्डियां टूटी मिलीं,आंख के पास दांत का निशान और एक पैर का नाखून टूटा था। मौके पर दूसरे बाघ के पगमार्क भी पाए गए।