जैसीनगर: जैसीनगर में शराब दुकान का विरोध, आंगनबाड़ी, स्कूल और गोवर्धन मंदिर के बीच दुकान हटाने के लिए एसडीएम को ज्ञापन
जैसीनगर में आंगनबाड़ी, दो स्कूल और सामने स्थित गोवर्धन मंदिर के पास संचालित शराब दुकान का ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया है। शुक्रवार दोपहर 1 बजेबड़ी संख्या में लोग एसडीएम कार्यालय पहुंचे और कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि दुकान के कारण महिलाओं और स्कूली बच्चों को परेशानी हो रही है। पूर्व में भी जनसुनवाई में शिकायत की जा चुकी है।