सतबरवा: सीएम उत्कृष्ट विद्यालय में विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम के लिए 5 दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण शुरू
विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम के तहत पांचवीं, छठी, सातवीं और आठवीं बैच के लिए 5 दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण की शुरूआत मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय (जिला स्कूल) के प्रशाल में बुधवार को हुई। प्रशिक्षण शाम 4 बजे चला, जिसका उद्घाटन डायट मेदिनीनगर की प्राचार्या अमृता सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर किया। कहा कि यह कार्यक्रम भारत सरकार की एक अनोखी पहल है।