सतबरवा: पांकी विधायक डॉ. शशि भूषण मेहता ने विधायक प्रतिनिधियों का किया मनोनयन, अजय उरांव बने सतबरवा प्रखंड प्रतिनिधि
पांकी के विधायक कुशवाहा डॉ. शशि भूषण मेहता ने मंगलवार शाम 5 बजे अपने विधायक प्रतिनिधियों का मनोनयन किया एवं जिम्मेदारी सौंपी। इस क्रम में सतबरवा प्रखंड प्रतिनिधि अजय उरांव को बनाया। उन्हें पत्र सौंपकर क्षेत्र के विकास कार्यों और जनसमस्याओं को सुलझाने की जिम्मेदारी दी। विधायक ने कहा कि वे अपने क्षेत्र में विकास कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करे।