अमरिया: प्रशासन बेखबर, अमरिया क्षेत्र में ग्रामीण जान जोखिम में डालकर नदी पार करने को मजबूर
नदी पर बना पुल बाढ़ के कारण क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई । दर्जनों गांवों के लोगों को अमरिया, नगरिया कॉलोनी, भिखारीपुर और जिला मुख्यालय पीलीभीत जाने के लिए जान जोखिम में डालकर नदी पार करनी पड़ रही है। ग्रामीणों को लकड़ी की पटरी से पार कराने के लिए 20 रुपये लिए जाते रहे लेकिन नदी का पानी बढ़ने के बाद लकड़ी की पटरी नदी में समा गई