बदलापुर: भलुआही में एक व्यक्ति ने पड़ोसियों पर कार क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया, घटना CCTV में कैद हुई
बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के भलुआही के रहने वाले राम सिंह ने आरोप लगाया है कि उसके पड़ोसी ने ईंट मारकर कार को क्षतिग्रस्त कर दिया एवं जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने 24 अगस्त 2025 को थाना अध्यक्ष से लिखित शिकायत किया था. आरोप है कि पुलिस अब तक FIR दर्ज नहीं किया। वही पीड़ित ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है.