बदलापुर: आनापुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, मुकदमा दर्ज
महाराजगंज थाना क्षेत्र के आनापुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई. पुलिस मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की जांच कर रही है. सुजानगंज थाना क्षेत्र के मुंहकचा गांव निवासी पवन पाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके माता के नाम से आनापुर गांव में जमीन है. जिस पर रामकृपाल आदि के द्वारा कब्जा किया जा रहा था जिसका विरोध करने पर मारपीट की गई.