बदलापुर: बदलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
बदलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का शुक्रवार की दोपहर उपजिलाधिकारी बदलापुर डॉ योगिता सिंह ने औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने इमरजेंसी कक्ष, एक्स-रे रूम, ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट आदि का गहनता से जांच की. साथ ही मरीज से बातचीत करते हुए संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया.