बदलापुर: बुढ़नेपुर में सरकारी गल्ले की दुकान पर हुई चोरी, पुलिस जांच में जुटी
बदलापुर तहसील क्षेत्र के खुटहन थाना अंतर्गत बुढ़नेपुर गाँव में सरकारी गल्ले की दुकान पर चोरी का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार लगभग 12 कुंतल गेहूं चावल और 10 से 12 किलो चीनी को चोरों ने चुरा लिया. सरकारी गल्ले की दुकान संचालक उदय भान सिंह ने पुलिस से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.