बदलापुर: नगर पंचायत बदलापुर के विभिन्न वार्डों में डेंगू से बचाव के लिए चलाया गया फॉगिंग अभियान
बदलापुर नगर पंचायत द्वारा डेंगू से बचाव को लेकर नगर में फॉगिंग अभियान चलाया जा रहा है। नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा सिंह ने बताया कि डेंगू जैसी बीमारियों की रोकथाम के लिए विभिन्न वार्डों में लगातार फॉगिंग कराई जा रही है, ताकि मच्छरों का प्रकोप न फैल सके। उन्होंने आम जनता से भी अपील किया कि घरों व आस-पास सफाई बनाए रखें और पानी इकट्ठा न होने दें।