बाह: पिनाहट में एक सप्ताह की देरी के बाद पैंटून पुल हुआ चालू, ग्रामीणों को मिली राहत
पिनाहट में चंबल नदी पर उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश को जोड़ने वाला पैंटून पुल आखिरकार एक सप्ताह की देरी के बाद शनिवार शाम 8 बजे चालू हो गया। पुल के मध्यप्रदेश सीमा के दो पीपों पर लकड़ी के स्लीपर बिछाने का कार्य पूरा होते ही पुल को आवाजाही के लिए खोल दिया गया। ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है, क्योंकि अब सैकड़ों गांवों के हजारों लोगों को आवागमन के लिए नावों पर