सुनेल: कस्बे के डाकघर के पास सवारी बस अनियंत्रित होकर रिहायशी मकान में घुसी, मकान हुआ क्षतिग्रस्त
Sunel, Jhalawar | Sep 13, 2024 सुनेल कस्बे के डाकघर के पास शुक्रवार को अनियंत्रित होकर एक सवारी बस एक रिहायशी मकान में घुस गई।जिससे मकान बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही की हादसे के समय वहां कोई मौजूद नहीं था,जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।वार्ड पंच इकबाल हुसैन ने बताया है कि एक निजी सवारी बस अनियंत्रित होकर उसके मकान में घुस गई।जिससे मकान क्षतिग्रस्त हो गया है।