सुनेल: कस्बे में चल रही अवैध शराब की दुकान पर आबकारी विभाग ने की कार्यवाही
Sunel, Jhalawar | Sep 12, 2024 सुनेल कस्बे में बीती रात अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग ने कार्यवाही की है।जिला आबकारी अधिकारी संतोष कुमार पुनिया के अनुसार सुनेल कस्बे में एक शराब की दुकान पर शराब बेची जा रही थी।मुखबिर की सूचना पर दुकान पर रेड डालकर अवैध शराब जब्त कर सहित सेल्समैन को डिटेन किया गया है।