सुनेल: कुंडला प्रताप में रास्ते में फंसा सामान से भरा ट्रक,यातायात हुआ प्रभावित
Sunel, Jhalawar | Sep 14, 2024 सुनेल क्षेत्र के कुंडला प्रताप गांव में शनिवार को एक सामानों से भरा ट्रक रास्ते में फंस गया। जिससे करीब 3 घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। ग्रामीण पिंटू पाटीदार ने बताया है कि मगीसपुर की ओर जाने वाले बायपास मार्ग पर मिट्टी भरी ग्रेवल डाल दी गई है।जिससे यहां दलदल जैसी स्थिति बन गई है। उसी रास्ते पर आज एक सामानों से ट्रक फंस गया।जिससे आवागमन बाधित हो गया।