पत्रकारिता की लोकप्रियता या जिम्मेदारी? जमुई में प्रशासन और मीडिया ने रखे विचार
जमुई: लोकप्रियता और व्यूज की होड़ में पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों से समझौता नहीं होना चाहिए। खबरों की विश्वसनीयता, निष्पक्षता और तथ्यात्मक पुष्टि ही पत्रकारिता की असली पहचान है। ये बातें जिला पदाधिकारी ने बुधवार को राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर आयोजित परिचर्चा को संबोधित करते हुए कहीं।
राष्ट्रीय प्रेस दिवस 2026 के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन की ओर से स्थानीय न्यू शिल्पा विवाह भवन में जिले के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया प्रतिनिधियों के साथ ‘Journalism: Populist or Responsible’ (पत्रकारिता : लोकप्रियता या जिम्मेदारी) विषय पर परिचर्चा आयोजित की गई। इसमें पत्रकारिता की बदलती भूमिका, डिजिटल मीडिया की चुनौतियों और जिम्मेदार पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा हुई।
खबर विस्तार से पढ़ने के लिए कमेंट में दिए लिंक पर क्लिक करें...
Jamui, Jamui | Nov 19, 2026